मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

15 वर्षीय किशोर की सैफई में उपचार के दौरान मौत

प्रतीकात्मक एई से बनी तस्वीर

अछल्दा : थाना क्षेत्र के छछूंद गांव निवासी 15 वर्षीय चानू कुमार की बुधवार सुबह सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। किशोर की मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।परिजनों के अनुसार मंगलवार दोपहर अचानक चानू की तबीयत बिगड़ गई थी। उसके पेट में तेज दर्द होने के साथ पेशाब भी बंद हो गई थी।जिसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू किया।बुधवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे उपचार के दौरान चानू की मौत हो गई। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे शव गांव पहुंचा तो स्वजन दहाड़ मारकर रोने लगे। किशोर की मौत से गांव में भी शोक का माहौल रहा। परिवार के लोगों ने बताया कि चानू की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उसे बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

City Samvad

City Samvad एक भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश, स्थानीय खबरों, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें मिलती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment