मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

अछल्दा में पीछे से बाइक को जुगाड़ वाहन ने मारी टक्कर, दो घायल

घायल को एंबुलेंस से उतारते स्वस्थ कर्मी

अछल्दा (औरैया)। सोमवार सुबह करीब 10:34 बजे अछल्दा के 13 बी रेलवे फाटक क्रॉसिंग के पास पीछे से आ रहे जुगाड़ वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए।गौतला निवासी रोशनी पुत्री उमा शंकर अपने चाचा रामजी लाल के साथ बाइक से अछल्दा बाजार आई हुई थीं। इसी दौरान पीछे से आए जुगाड़ वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के समय बाइक पर तीन लोग सवार बताए गए हैं। टक्कर लगने से बाइक सवार घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अछल्दा में भर्ती कराया गया। यहां डॉ. अभिचल पांडेय ने उनका उपचार किया। घायलों के पैरों में अधिक चोटें आई हैं।

City Samvad

City Samvad एक भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश, स्थानीय खबरों, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें मिलती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment