मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

कव्वालियों से गुलजार हुई बाबा की मजार, उर्स में उमड़ी जायरीन की भीड़

फीता काटकर शुभारंभ करते शरद सिंह राणा

अछल्दा। औरैया जिले के अछल्दा कस्बे में आदर्श इंटर कॉलेज के सामने स्थित हजरत सैयद मोहब्बत शाह बाबा की मजार पर आयोजित तीन दिवसीय उर्स मुबारक के दूसरे दिन सोमवार को कव्वाली का शानदार आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख शरद सिंह राणा ने फीता काटकर किया। इसके बाद कव्वालों की प्रस्तुतियों ने माहौल को खुशनुमा बना दिया।उर्स में कव्वाल अजमत आफताब वारसी और तसनीम आरिफ ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। उनकी कव्वालियां सुनने के लिए बड़ी संख्या में जायरीन पहुंचे। देर रात तक चले कार्यक्रम में लोगों ने कव्वालियों का आनंद लिया। मजार परिसर में पूरे दिन रौनक बनी रही और जायरीन की आवाजाही जारी रही।उर्स के साथ लगे मेले में भी लोगों की भीड़ देखने को मिली। बच्चों ने खेल-खिलौनों की खरीदारी की, वहीं महिलाओं और अन्य लोगों ने मेले में लगी दुकानों पर खरीदारी की। चाट, बताशे, टिक्की समेत विभिन्न व्यंजनों की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ रही। मेले में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने उत्साह के साथ सहभागिता की।आयोजन के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। इस मौके पर इकरार अहमद, अकलाख अहमद, तस्लीम, आसिफ सहित कई लोग मौजूद रहे।

City Samvad

City Samvad एक भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश, स्थानीय खबरों, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें मिलती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment