मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

नहर पुल निर्माण से व्यापारियों की समस्या उठाने आगे आए पूर्व चेयरमैन राजेश पोरवाल

पूर्व चेयरमैन राजेश पोरवाल व पूर्व विधायक लाखन सिंह राजपूत को माला पहना धन्यवाद करते व्यापारी

अछल्दा। निचली गंग नहर पर प्रस्तावित नए पुल की जद में आ रहे 163 आवासित मकानों को बचाने की उम्मीद जगी है। पूर्व कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर पुराने पुल की जगह नया पुल बनाने का सुझाव दिया, जिस पर सहमति मिलने की जानकारी दी गई है।वहीं, पूर्व चेयरमैन राजेश पोरवाल ने भी पुल निर्माण से व्यापारियों के कारोबार और आजीविका पर पड़ने वाले प्रभाव का मुद्दा उठाया। प्रस्तावित योजना में पुराने पुल से करीब 15 मीटर दूर निर्माण होने पर मकान प्रभावित हो सकते थे। अब पुराने पुल के स्थान पर करीब 40 फीट चौड़ा नया पुल बनाने की उम्मीद है। करीब 171 साल पुराने इस पुल से क्षेत्र का आवागमन जुड़ा है। नहर बाजार के लोगों ने पुल को 120 फुट आगे बनाने की मांग भी उठाई थी। अब सभी की निगाहें निर्माण योजना में होने वाले बदलाव पर टिकी हैं।

वीडियो में जानिए क्या बोले पूर्व विधायक लाखन सिंह राजपूत

City Samvad

City Samvad एक भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश, स्थानीय खबरों, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें मिलती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment