अछल्दा। अछल्दा-अट्शू मार्ग पर रविवार दोपहर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। रामपुर वैश्य गांव के मोड़ पर हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल किशोर को उपचार के लिए ले जाया जा रहा था, लेकिन रस्ते में ही उसकी सांसें थम गईं। घटना के बाद स्वजन में मातम छा गया।अशोक कुमार शाक्य का 15 वर्षीय पुत्र शरद शाक्य रविवार दोपहर करीब पौने एक बजे बाइक से अछल्दा बाजार जा रहा था। रामपुर वैश्य गांव में बांकेलाल के घर के सामने मोड़ पर ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शरद गंभीर रूप से घायल होकर ट्रैक्टर के नीचे फंस गया। मौके पर पहुंचे विपिन शाक्य ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला और उपचार के लिए ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।सूचना पर अछल्दा थाना पुलिस के उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ।





