मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

सगाई के बाद शादी से मुकर गईं रानी, बोलीं- पति लौट आए, अब उन्हीं के साथ रहूंगी

75 वर्षीय रामसुग्गर और 30 वर्षीय रानी की शादी की चर्चा के बीच आया नया मोड़

– इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो के बाद लोग उठा रहे सवाल, लोकप्रियता पाने के लिए कहानी रचने की भी चर्चा

औरैया। औरैया जिले में 75 वर्षीय रामसुग्गर और 30 वर्षीय इंस्टाग्राम ब्लॉगर रानी की शादी को लेकर चल रही चर्चाओं में अब नया मोड़ आ गया है। शादी की तैयारी और सगाई की खबरों के बीच रानी ने अपना फैसला बदलते हुए रामसुग्गर से शादी करने से इनकार कर दिया है। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में रानी अपने पति के वापस लौटने की बात कहते हुए उनके साथ रहने की इच्छा जताती नजर आ रही हैं। इस घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।जानकारी के मुताबिक, सहार ब्लॉक के अरियारी गांव निवासी रामसुग्गर और सदर कोतवाली क्षेत्र के दयालपुर निवासी रानी की नजदीकियां पिछले करीब दो वर्षों में बढ़ी थीं। बताया गया कि रानी रामसुग्गर के घर आती-जाती थीं। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने की बात सामने आई। इसके बाद दोनों की शादी की चर्चा शुरू हो गई थी। करीब एक सप्ताह पहले दोनों की सगाई होने की खबर भी सामने आई थी। इस घटनाक्रम की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया।अब प्रसारित वीडियो में रानी कहती नजर आ रही हैं कि उनके पति वापस आ गए हैं। वह अब किसी अन्य व्यक्ति से शादी नहीं करेंगी और अपने पति के साथ ही रहना चाहती हैं। उनके इस कथित बयान के बाद रामसुग्गर के साथ शादी की संभावनाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं।इस पूरे मामले को लेकर लोगों के बीच यह चर्चा भी रही कि कहीं शादी का यह घटनाक्रम इंटरनेट मीडिया पर लोकप्रियता और पहचान हासिल करने के लिए तो नहीं था। हालांकि, इस तरह की चर्चाओं और दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। रानी की बेटी राधा भी यूट्यूबर बताई जाती हैं। फिलहाल रानी के बदले फैसले और पति के लौटने के दावे के बाद मामला फिर सुर्खियों में है। अब दोनों की शादी होगी या नहीं, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

City Samvad

City Samvad एक भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश, स्थानीय खबरों, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें मिलती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment