मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत

अछल्दा : थाना क्षेत्र के बौडेपुर गांव में गुरुवार को जहरीला पदार्थ खाने से 35 वर्षीय महिला की हालत बिगड़ गई।परिजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अछल्दा लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल चिचोली रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार बौडेपुर निवासी सुनीता पत्नी आकाश पोरवाल गुरुवार दोपहर बाजार से घर लौटी थीं। घर आने के कुछ देर बाद उन्होंने कथित तौर पर किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर वह अचेत हो गईं। उनके जेठ सोनू उन्हें निजी वाहन से सीएचसी अछल्दा लेकर पहुंचे। चिकित्सक डॉ. ललित मोहन ने प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

City Samvad

City Samvad एक भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश, स्थानीय खबरों, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें मिलती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment