सिटी संवाद,औरैया,सहार:थाना क्षेत्र के पूर्वा सोमवंशी गांव में 15 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पिता उम्मेद सिंह (45) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर की रात आरोपित ने बेटे रिशू उर्फ ईशू को घर के खंभे से रस्सी से बांधकर बांस के डंडे से मारपीट की थी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपित शव को चारपाई पर रखकर फरार हो गया था।मृतक के भाई नीरज की तहरीर पर पुलिस ने उम्मेद सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने गुरुवार को आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपित ने रुपये चोरी करने को लेकर बेटे से विवाद होने की बात बताई। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रस्सी और बांस का डंडा बरामद किया गया। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
बेटे की हत्या के आरोप में पिता गिरफ्तार, रस्सी और डंडा बरामद
By City Samvad
On: September 25, 2026 1:33 PM


