एक अक्टूबर से बढ़ेंगे इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों के दाम
अछल्दा : त्योहारों से पहले इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में महंगाई की दस्तक से ग्राहकों का बजट प्रभावित हो सकता है। कंपनियों की ओर से एक अक्टूबर से एसी, एलईडी टीवी, फ्रिज और वॉशिंग मशीन समेत कई इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। बाजार कारोबारियों के अनुसार एसी की कीमतों में करीब पांच से आठ प्रतिशत, जबकि टीवी, फ्रिज और वॉशिंग मशीन की कीमतों में करीब तीन से छह प्रतिशत तक बढ़ोतरी होने की संभावना है।कारोबारियों के मुताबिक कच्चे माल, कॉपर, स्टील, एल्युमिनियम, कंप्रेसर और परिवहन लागत में वृद्धि का असर उत्पादों की कीमतों पर पड़ा है। कंपनियों की ओर से कीमतों में चरणबद्ध संशोधन किए जाने से त्योहारी सीजन में मिलने वाली छूट का प्रभाव भी सीमित हो सकता है।हालांकि बाजार में अगस्त-सितंबर के पुराने स्टॉक का कुछ हिस्सा मौजूद है। ऐसे में ग्राहकों को पुराने स्टॉक पर अपेक्षाकृत कम कीमत में खरीदारी का अवसर मिल सकता है। कारोबारियों ने ग्राहकों को खरीदारी से पहले मॉडल, निर्माण माह, एमआरपी, वारंटी और ऑफर की जानकारी जांचने की सलाह दी है।
कीमतों में संभावित बढ़ोतरीएसी :
5 से 9 प्रतिशतएलईडी
टीवी : 3 से 6 प्रतिशत
फ्रिज : 3 से 5प्रतिशत
वॉशिंग मशीन : 3 से 7 प्रतिशत






