अछल्दा। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव महिला सभा पल्लवी पाल ने ग्राम डुहल्ला में जन चौपाल कर ग्रामीणों से संवाद किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा, वरिष्ठ नागरिक और किशोर शामिल हुए। पल्लवी पाल ने प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार आम जनता के हितों के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से किए गए कई वादे धरातल पर पूरे नहीं हुए हैं।उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पीडीए के साथ मजबूती से खड़ी है और जनता के बीच जाकर सरकार के कथित झूठे वादों को उजागर करने का काम कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव पहुंचकर लोगों को पार्टी की नीतियों और आगामी चुनाव को लेकर किए जाने वाले वादों की जानकारी देने का आह्वान किया।पल्लवी पाल ने कहा कि महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। जन चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने भी स्थानीय समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। इस मौके पर सपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।




Finding a lightweight app that does not drain my data was always a headache. This one is optimized perfectly and runs great even on 4g connections. The game library is huge and the welcome bonus actually matches the description. I sleep better knowing my account is secure here bd7j777app