अछल्दा। पुराना अछल्दा में रविवार रात करीब 12 फुट लंबा अजगर दिखाई देने से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अजगर को देखकर लोगों में दहशत फैल गई। कुछ ही देर में मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम गौरव मिश्रा के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। टीम ने आसपास मौजूद लोगों को सुरक्षित दूरी पर रहने के लिए कहा और सावधानीपूर्वक अजगर को पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद वनकर्मियों ने अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया।अजगर के पकड़े जाने के दौरान मौके पर मौजूद लोग कौतूहल से रेस्क्यू अभियान देखते रहे। वन विभाग की टीम ने अजगर को किसी प्रकार की क्षति पहुंचाए बिना सुरक्षित स्थान पर ले जाकर छोड़ दिया। अजगर के रेस्क्यू किए जाने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। लोगों ने वन विभाग की टीम के प्रयास की सराहना की। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि आबादी वाले क्षेत्र में वन्यजीव दिखाई देने पर उसे पकड़ने या नुकसान पहुंचाने का प्रयास न करें, बल्कि तत्काल वन विभाग को सूचना दें।
City Samvad
City Samvad एक भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश, स्थानीय खबरों, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें मिलती हैं।






