मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

बच्चों के घर लौटते ही सामने आया मां की मौत का मंजर, फंदे पर लटका मिला शव

फाइल फोटो

अछल्दा (औरैया)। थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव में शनिवार शाम उस समय चीख-पुकार मच गई, जब खेत से घास काटकर घर लौटे बच्चों ने अपनी मां का शव कमरे में साड़ी के फंदे पर लटका देखा। बच्चों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत को लेकर पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।

काशीपुर निवासी रानी देवी (38) पत्नी अरुण कुमार की मौत से परिवार में मातम छा गया। शनिवार शाम करीब छह बजे उनके बच्चे आंशी और आर्यन खेत से घास काटकर घर पहुंचे थे। कमरे में मां को फंदे पर लटका देखकर दोनों की चीख निकल गई। उनकी आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी।

ग्रामीणों के मुताबिक, शनिवार दोपहर करीब तीन बजे महिला और उसके पति के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद डायल-112 पर सूचना दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को समझाकर मामला शांत कराया था। महिला की ओर से पहले भी शिकायत किए जाने की बात सामने आई है।

थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। प्रारंभिक जांच में महिला की मौत फंदे पर लटकने से होना प्रतीत हो रही है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहरीर मिलने और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सूचना पर थाना प्रभारी जीतमल चौधरी पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने मौके की जांच-पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद महिला का पति अरुण कुमार और सास मौके पर नहीं मिले।

City Samvad

City Samvad एक भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश, स्थानीय खबरों, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें मिलती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment