औरैया। कंचौसी रेलवे स्टेशन के पास बुधवार रात लूप लाइन पर एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है। चेहरा खराब होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी। मृतक के दाहिने हाथ पर ‘ॐ रामू रीना’ लिखा मिला है, जिसके आधार पर पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।रात करीब 10 बजे स्टेशन मास्टर ने फफूंद जीआरपी प्रभारी रामप्रकाश सिंह को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। शव लूप लाइन पर खंभा संख्या 1091/14 के पास पड़ा मिला। मृतक ने लाल बनियान और सफेद शर्ट पहन रखी थी। जीआरपी ने पंचनामा भरकर शव को पहचान के लिए चिचौली मोर्चरी भेज दिया। पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने में जुटी है।




