अछल्दा:रेलवे क्रासिंग 13-बी स्थित फाटक के पैनल में तकनीकी खराबी आने के चलते शुक्रवार रात करीब सवा घंटे तक फाटक बंद रहा। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। फाटक बंद होने के कारण लोगों को वैकल्पिक मार्ग से होकर गुजरना पड़ा। इस दौरान दोनों ओर राहगीर फाटक खुलने का इंतजार करते रहे। करीब सवा घंटे तक फाटक बंद रहने के बाद रात 9:40 बजे इसे खोल दिया गया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका। अचानक आई तकनीकी खराबी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।





बीते एक सप्ताह के अंदर 2 बार हो चुका है खराब, रेलवे प्रशासन की लापरवाही का आम जनता को उठाना पड़ रहा है खामियाजा, बीते 15 सितंबर से 18 सितंबर तक फाटक पूरी तरह से बंद रहा था पर रेलवे ने उस बीच फाटक को चेक करना नहीं समझा जरूरी।
बीते एक सप्ताह के अंदर 2 बार हो चुका है खराब, रेलवे प्रशासन की लापरवाही का आम जनता को उठाना पड़ रहा है खामियाजा, बीते 15 सितंबर से 18 सितंबर तक फाटक पूरी तरह से बंद रहा था पर रेलवे ने उस बीच फाटक को चेक करना नहीं समझा जरूरी