मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

48 घंटे की बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, जनजीवन प्रभावित

अछल्दा। क्षेत्र में दो दिन से लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। कई गांवों में पेड़, बिजली पोल, मकान और छप्पर गिरने से नुकसान हुआ है। नौनिकपुर नगला में पेड़ गिरने से बिजली पोल टूटकर गिर गया। पेड़ के नीचे दबने से दो बकरियों की मौत हो गई। वहीं डुहल्ला, धारा के पूर्वा और नौनिकपुर में बिजली पोल गिरने से आपूर्ति प्रभावित रही।गौतला में मकान के आगे पड़ा छप्पर गिर गया, जबकि महाराजपुर में मदन शर्मा का मकान बारिश के कारण क्षतिग्रस्त होकर गिर गया। बेलीपुर में देवेंद्र यादव के मकान की छत गिरने से नीचे खड़ी बाइक मलबे में दब गई। हालांकि किसी घटना में जनहानि नहीं हुई।लगातार बारिश से नेविलगंज और गुनौली क्षेत्र से होकर गुजरने वाली अनहैया नदी उफान पर आ गई है। आसपास के खेतों में पानी भरने से कई बीघा बाजरा, धान समेत अन्य फसलें जलमग्न हो गई हैं। तेज हवा के कारण कई स्थानों पर खड़ी बाजरा व धान की फसल भी गिर गई। अछल्दा-बुढ़ादाना रजबहा के पास मिट्टी धंसने से पेड़ नहर में गिर गया। किसानों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराकर सहायता और जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।

City Samvad

City Samvad एक भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश, स्थानीय खबरों, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें मिलती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “48 घंटे की बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, जनजीवन प्रभावित”

Leave a Comment