मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

अहनैया और सेंगुर नदी उफनाईं, सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न

अछल्दा। लगातार बारिश के बाद क्षेत्र की अहनैया और सेंगुर नदियों का जलस्तर बढ़ने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। गुनौली गांव के पास अहनैया नदी में भारी मात्रा में जलकुंभी जमा होने से पानी का बहाव बाधित हो गया है। पुराने पुल के पास करीब 200 मीटर तक जलकुंभी का अंबार लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद जलकुंभी नहीं हटाई गई। अब पानी का दबाव बढ़ने से पुराने पुल को नुकसान की आशंका बनी हुई है। वहीं चिमकुनी स्थित सेंगुर नदी भी उफान पर है। नदी का पानी आसपास के खेतों में भरने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई है। किसानों का कहना है कि बारिश जारी रही तो नुकसान और बढ़ सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अहनैया नदी से जलकुंभी हटवाने, पानी की निकासी सुचारु कराने और जलमग्न फसलों का सर्वे कराने की मांग की है।

City Samvad

City Samvad एक भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश, स्थानीय खबरों, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें मिलती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment