अछल्दा : नगर पंचायत अछल्दा में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत 157 घंटे के महासफाई अभियान की शुरुआत गुरुवार को नेहरकोठी क्षेत्र से हुई। नगर पंचायत चेयरमैन अरुण कुमार दुबे और अधिशासी अधिकारी प्रदीप कुमार ने झाड़ू लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने सफाई कर्मचारियों के साथ कचरा उठाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।चेयरमैन ने कहा कि नगर को स्वच्छ रखने के लिए प्रशासन के साथ नागरिकों की भागीदारी भी जरूरी है। लोगों से कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी नहीं फैलाने की अपील की गई।अभियान के दौरान कस्बे की प्रमुख सड़कों, नालियों, सार्वजनिक स्थलों और सरकारी परिसरों की विशेष सफाई की जाएगी। नगर पंचायत की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर 100 नए लोहे के डस्टबिन भी लगाए जाएंगे। अभियान में सभासद संदीप सोनी, फिरोज खान, रामू सोनी समेत कर्मचारी व स्थानीय लोग मौजूद रहे।




