मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

अछल्दा। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत रविवार को अछल्दा कस्बे के महामाई मंदिर परिसर में जागरूकता अभियान चलाया गया। थाना अछल्दा पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को पंपलेट वितरित कर सुरक्षा, स्वास्थ्य और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया।अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को आपात स्थिति में सहायता प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। पुलिस आपातकालीन सेवा 112, वीमेन पावर लाइन 1090, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और एंबुलेंस सेवा 102 व 108 के उपयोग के बारे में बताया गया। साथ ही साइबर अपराध होने पर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के प्रति जागरूक किया गया।पुलिस टीम ने महिलाओं को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। इसमें विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना शामिल रहीं। अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा के उपायों और सरकारी सुविधाओं के प्रति जागरूक करना रहा। पुलिस ने जरूरत पड़ने पर संबंधित हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने और किसी भी समस्या की स्थिति में सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।

City Samvad

City Samvad एक भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश, स्थानीय खबरों, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें मिलती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment