अछल्दा: नहर बाजार में नगर पंचायत कार्यालय के सामने पंडाल में स्थापित गणेश प्रतिमा का शुक्रवार को बारिश के बीच धूमधाम से विसर्जन किया गया। गणपति बप्पा के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के बीच शोभायात्रा निकाली। बारिश होने के बावजूद भक्तों का उत्साह बना रहा। श्रद्धालु अबीर-गुलाल उड़ाते हुए गणपति की प्रतिमा को विसर्जन स्थल तक ले गए। इस दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा और लोगों ने भगवान गणेश से सुख-समृद्धि की कामना की।विसर्जन से पहले श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और गणपति बप्पा को भावपूर्ण विदाई दी। वहीं, शाम को आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग पहुंचे। बारिश के बीच भी लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों की ओर से भंडारे की समुचित व्यवस्था की गई थी। विसर्जन कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर भी लोग सतर्क रहे। श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष गणपति बप्पा के पुनः आगमन की कामना के साथ प्रतिमा को विदाई दी।








I really enjoy how this platform balances entertainment with fairness. The live dealer tables feel authentic and the game rules are clearly explained right on the lobby page. Customer service even followed up after my first deposit to make sure everything was set up perfectly. Check car88 whenever you want some relaxed fun.